English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-08 095249

अरुणाचल प्रदेश में अगले हफ्ते होने वाले पंचायत उप चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने 130 में से 102 सीटों पर निर्विरोध कब्जा किया है, जबकि 14 अन्य सीटों पर कांग्रेस, एनपीपी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

 

अरुणाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग के सचिव न्याली एते ने ANI को यह जानकारी दी और कहा कि अब 12 जुलाई को 14 ग्राम पंचायत सीटों और एक जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव होंगे। वहीं सीएम पेमा खांडू ने ट्वीट कर इस जीत के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद दिया है।

Also read:  केरल में दो महिलाओं का अपहरण कर दी बलि, मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया

दूसरी ओर राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव संबंधी कानूनी व्यवस्था और दूसरे प्रशासनिक मुद्दों के चलते चांगलांग जिले के विजयनगर उपमंडल में 40 पंचायतों सीटों और एक जिला परिषद की सीट पर चुनाव रोक दिया है। वहीं केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के लोगों का सीएम पर पूर्ण विश्वास है, जो लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

Also read:  शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सभी इकाईयों को किया भंग, हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा उम्मीदवारों ने तवांग, पश्चिम कामेंग, पूर्वी कामेंग, पक्के केसांग, कमले, ऊपरी सुबनसिरी, पश्चिम सियांग, ऊपरी सियांग, नामसाई, सियांग, लोअर सियांग, तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग जिलों की सभी पंचायत सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की है। कुरुंग कुमे में, भाजपा ने पांच सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की, जबकि उसकी सहयोगी एनपीपी ने एक सीट जीती।

Also read:  सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती, श्वसन तंत्र में इंफेक्शन, प्रियंका गांधी गई अस्पताल

पंचायत उपचुनाव में मिली सफलता पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट किया, ‘अरुणाचल प्रदेश के 130 ग्राम पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के उपचुनाव में 102 भाजपा उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और हमदर्दों को बधाई और धन्यवाद।’