English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-24 074940

पिछले कई दिनों से घाटी में मौसम सही नहीं है जिससे वहां के जनजीवन पर असर पड़ा है। इससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। कश्मीर से 35 उड़ाने फिलहाल रद्द की जा चुकी हैं।

 

 जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के बीच छह लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है, जिसके बाद सेना ने तलाश अभियान चलाया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से घाटी में मौसम सही नहीं है। इस महिने के अंत में बहुत बर्फबारी हुई है जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।

 

दक्षिण कश्मीर के मैदानी इलाकों में दो से तीन फुट, मध्य कश्मीर में एक से डेढ़ फुट और उत्तरी कश्मीर में छह इंच से एक फुट तक हिमपात हुआ है। इसके अलावा, पहाड़ी इलाकों में दो से चार फुट तक हिमपात हुआ है जिससे जनजीवन और सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इससे श्रीनगर समेत कई इलाकों में बिजली के टावर गिरने से पूरे कश्मीर की बत्ती फिलहाल गुल है। कश्मीर से 35 उड़ाने फिलहाल रद्द की जा चुकी हैं और बिजली के टावर गिरने से करीब 6 वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Also read:  कोविड टीके के विकास में प्रगति को लेकर मॉडर्ना समेत अन्य कंपनियों के साथ संपर्क में है भारत :सूत्र

लापता होने की जानकारी आपदा प्रबंधन निदेशक ने दी है

मामले में बोलते हुए आपदा प्रबंधन निदेशक आमिर अली ने बताया कि किश्तवाड़ के वारवान गांव के छह लोग मार्गन टॉप से होते हुए दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले से पैदल गए थे। उन्होंने मार्गन टॉप से 20 घंटे से अधिक समय समय पहले फोन किया था। उन्होंने कहा कि उसके बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अली ने कहा कि सेना ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है लेकिन अभी उनका कुछ पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि ये लोग बर्फ में फंस गए हैं।

Also read:  India Coronavirus Cases:पिछले करीब तीन महीनों में भारत में आज सबसे ज्यादा कोरोना के नए केस दर्ज किए गए, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 26,291 मामले

बर्फबारी को देखते हुए लोगों से धैर्य बनाने की संभागीय आयुक्त ने अपील की

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए भारी हिमपात से प्रभावित सभी आवश्यक सेवाओं को युद्ध स्तर पर बहाल किया जा रहा है। संभागीय आयुक्त (कश्मीर) पी के पोल ने कहा, “मंगलवार से भारी हिमपात के बाद कश्मीर घाटी में सभी आवश्यक सेवाओं को युद्ध स्तर पर बहाल किया जा रहा है।” उन्होंने आम लोगों से धैर्य बनाए रखने और प्रभावित सेवाओं को बहाल करने के लिए प्रशासन का समर्थन करने की भी अपील की।

Also read:  कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर चर्च में तोड़फोड़ धार्मिक पुस्तकों में लगाई आग, अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

आयुक्त ने कहा, “मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर चरण-1 के तहत बर्फ हटाने का 70 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है और लोक निर्माण विभाग ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी सड़कों से बर्फ साफ कर दी है।