English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-26 180822

गृह मंत्रालय ने एयर इंडिया के मनोनीत मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैम्पबेल विल्सन को सुरक्षा संबंधी मंजूरी दे दी है। इसके साथ उनके लिए एयरलाइन की बागडोर संभालने का रास्ता साफ हो गया है।

 

Also read:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया, पुलिस ने एक शख्स को चाकू के साथ किया गिरफ्तार

टाटा संस ने 12 मई को विल्सन को एयर इंडिया का सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि गृह मंत्रालय ने विल्सन को सुरक्षा मंजूरी दे दी है। इस बारे में एयर इंडिया के प्रवक्ता से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

Also read:  जापान में भूकंप से तबाही, कई घरों हुए धाराशायी, बुलेट ट्रेन उतरी पतरी से

नागर विमानन नियमों के तहत एयरलाइन के मुख्य अधिकारियों की नियुक्ति के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी जरूरी है। विल्सन स्कॉट एयर की पूर्ण अनुषंगी सिंगापुर एयरलांइस के सीईओ रहे हैं। उन्होंने कनाडा, हांगकांग और जापान में एयरलाइन कंपनियों के साथ भी काम किया है।

Also read:  मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष ने घेरा मोदी सरकार को, विपक्ष बुधवार (26 जुलाई) को मोदी सरकार के खिलाफ लाएगा अविश्वास प्रस्ताव