English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-05 135454

गैस सिलेंडर फटने से लोनी में एक मकान जमींदोज हो गया। इस हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, मलबे दबने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Also read:  पाक-चीन की जुगलबंदी बड़ा खतरा लेकिन सेना किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार - सेनाध्यक्ष नरवणे

यह हादसा लोनी के बबलू गार्डन कॉलोनी का है। जानकारी के मुताबिक, ऑटो चालक 55 वर्षीय मुनीर यहां परिवार के साथ रहता है। 05 अक्टूबर की सुबह मुनीर अन्य परिवार के सदस्यों के साथ घर में मौजूद थे। परिवार की महिला रसोई में खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना भीषण था कि तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया। मकान गिरने से मलबे में परिवार के करीब 08 सदस्य दब गए।

Also read:  Petrol, Diesel Prices Today: लगातार 13 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में है राहत, ये चल रहे हैं रेट

जैसे ही लोगों ने ब्लास्ट की आवाज सुनी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

Also read:  पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना संक्रमण के 19079 नए मामले, रिकवरी रेट 96 फीसदी से ऊपर

लोनी में सिलेंडर हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।