English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-05 140044

नवरात्रि दुर्गा पूजा की भीड़ में एक अलग तरह की घटना सामने आई है। मप्र के जबलपुर में नवमीं की रात कुछ तत्व दुर्गा भक्तों पर खतरनाक स्प्रे करते नजर आए।जिसका मां-बेटी भी शिकार हुई। भीड़ में अचानक हुई इस घटना से अफरा तफरी मच गई और स्प्रे से बुरी तरह झुलसे पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले एम करीब आधा दर्जन से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया है। 

 

Also read:  स्वाति मालीवाल का गुरमीत राम रहीम को पैरोल देने पर हरियाणा सरकार पर साधा निशाना, कहा-'वो बलात्कारी-हत्यारा है, राम रहीम की पैरोल वापस लें'

एमपी के जबलपुर में शारदेय नवरात्रि पर्व मशहूर है और शहर में सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाएं रखी जाती है। जिनके दर्शन के लिए आखिरी दिन नवमीं पर भक्तों का सैलाब बढ़ जाता हैं। इस भीड़ का फायदा उठाते हुए कुछ तत्वों की ऐसी गैंग की एंट्री हुई, जो भीड़ में स्प्रे करती है। सुनरहाई क्षेत्र में यह वारदात तब सामने आई जब स्प्रे गैंग का शिकार माँ-बेटी बुरी तरह झुलस गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लगते ही मौके पर एएसपी समेत कोतवाली पुलिस की टीम पहुंची तो स्प्रे करने वाली गैंग आगे निकल चुकी थी। लेकिन CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को जरुर हिरासत में लिया।

दुर्गा पूजा की भीड़ में स्प्रे गैंग का अटैक एसिड नहीं, किया गया ज्वलनशील स्प्रे

जब यह घटना सामने आई तो कुछ लोगों ने इसे एसिड अटैक करार दिया, हालांकि पुलिस ने इस बात से इंकार किया हैं। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस का कहना है कि एसिड की बजाय अन्य दूसरा ज्वलनशील पदार्थ स्प्रे किया गया है। जिसके बारे में गहराई से पड़ताल की जा रही है। भीड़ के बीच शहर में इस तरह का पहला मामला सामने आया है। अभी यह रहस्य बना हुआ है कि स्प्रे गैंग द्वारा इस तरह की वारदात करने के पीछे मकसद क्या रहा? मुख्य आरोपियों का पता लगने के बाद ही असलियत का खुलासा हो सकेगा।

Also read:  दिल्ली में बढ़ते कोरोना के केस, किए जाएंगे रैंडम टेस्ट, अगले सप्ताह हो सकती है DDMA की मीटिंग