English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-13 113712

चुनावी मौसम और नेताओं के दल बदल की खबरों के बीच सबसे ज्यादा समस्या बीजेपी के विधायकों को आ रही है। एक तरफ टिकट कटने का खतरा तो दूसरी तरफ दल बदलने की अफवाहों से सत्तारूढ़ दल के विधयाक परेशान है।

 

सोशल मीडिया पर अपने बारे में दल बदलने की चर्चाओं के बीच बरेली की बिथरी चैनपुर सीट से पहली बार विधायक बने राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने दो लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है।

Also read:  ऑक्सफोर्ड वैक्सीन अप्रैल में आ सकती है, दो डोज़ की कीमत हो सकती है 1000 रुपए :सीरम के सीईओ

दरअसल इन चर्चाओं को बल मिलने का एक कारण और भी है। बदायूं के बिल्सी से बीजेपी विधायक आर के शर्मा ने हाल मे बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सपा का दामन थामते ही बरेली के आंवला विधानसभा से दावेदारी भी ठोक दी है। इन्हीं घटनाक्रमों के बीच बरेली की बिथरी चैनपुर से पहली बार मोदी लहर पर चढ़कर विधायक बनें राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि वह भी बीजेपी छोड़कर सपा में जा रहे है।

Also read:  देश की 14वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का होगा उद्घाटन, राजस्थान में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस जयपुर और दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी,

इन्हीं चर्चाओं से परेशान होकर राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने बरेली के बिथरी थाने में सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। विधायक का कहना है कि वह हर स्थिति में बीजेपी में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह लगातार क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता को धूमिल करने के लिए कुछ लोग ऐसी अफवाहों को उड़ा रहे है।

Also read:  जस्टिन ट्रूडो के इस दावे का भारत ने करारा जवाब दिया, भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा हैं खालिस्तानी आतंकवादी

थाना बारादरी पुलिस ने विधायक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच खुद इंस्पेक्टर बारादरी कर रहे हैं। हालांकि अभी पुलिस ने भ्रामक पोस्ट करने वालों की कोई धरपकड़ नहीं की है।