English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-22 121742

माफिया अतीक अहमद के भगोड़े बेटे को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, प्रयागराज पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है

माफिया अतीक अहमद गुजरात की साबरमती जेल में बंद हैं, इधर पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद के बेटे की तलाश में पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।कल ही प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद के बेटे अली अहमद पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।

अतीक के छोटे बेटे अली पर 25 हजार का इनाम घोषित

पुलिस ने 25 हजार के इनामी अली अहमद की तलाश के लिए धूमनगंज के चकिया और कसरिया इलाके में छापेमारी की। आधा दर्जन थानों की पुलिस टीम माफिया अतीक अहमद के घर और उसके रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि प्रॉपर्टी डीलर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में अली के खिलाफ बीते साल दिसंबर में मुकदमा दर्ज हुआ था।

Also read:  NDA के 38 सहयोगियों की बैठक, कांग्रेस अपने 26 सहयोगी पार्टियों के साथ करेगी विचार

अतीक के दोनों बेटे चल रहे फरार

गौरतलब है कि अतीक अहमद के दो लाख के इनामी बड़े बेटे मोहम्मद उमर अहमद व रंगदारी मामले में फरार हैं, छोटे बेटे अली अतीक की तलाश में ये छापेमारी कार्रवाई हो रही है। अतीक का बड़ा बेटा उमर अहमद पिछले तीन सालों से फरार चल रहा है। सीबीआई ने उमर की गिरफ्तारी पर दो लाख का इनाम रखा है।

Also read:  आंखों के सामने करोड़ों रुपये की संपत्ति का हुआ नुकसान, ताश के पत्तों की तरह ढह गए तीन मकान

वहीं अतीक का दूसरा बेटा अली जिस पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जमीन कब्जाने के आरोप में करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, वह इस रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहा है।और इस पर भी पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। बता दें कि अतीक अहमद गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। अतीक का भाई पूर्व विधायक अशरफ यूपी की जेल में बंद है।

Also read:  यूक्रेन वार में घायल हुआ भारतीय छात्र की आज स्वदेश वापसी, जनरल वीके सिंह करवाएंगे अस्पताल में भर्ती