English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-29 111417

 देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,828 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,31,53,043 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 17,087 पर पहुंच गई है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 14 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,24,586 हो गई है।

Also read:  योगी सरकार की छात्रों को को बड़ी सौगात, आज एक लाख छात्र-छात्राओं फ्री फोन-टैबलेट देंगे सीएम योगी

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.04 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 779 की वृद्धि हुई है।

Also read:  टिकट बंटवारे को लेकरसहयोगी दलों से आज BJP हाईकमान की बैठक, टिकट बंटवारे पर फिर चलेगा बैठकों का दौर

मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.60 फीसदी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत है। देश में अब तक 4,26,11,370 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं,covid-19 से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक टीके की 193.28 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं।

Also read:  ऑनलाइन रमी खेल में 20 लाख से अधिक रुपये गंवाने के बाद मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ने की आत्महत्या