English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-11 095347

कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अभी भी देश में बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जो आकंड़े जारी किए जा रहे है, उसके मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मामलों में हर रोज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार 11 सितंबर को जो आकंड़े जारी किए गए है उनके मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,076 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना वायरस से रिकवर हुए मरीजों की संख्या 5,970 है।

Also read:  जगन्नाथ यात्रा के मद्देनजर साउथ दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक पुलिस ने रूट एडवाइजरी जारी, जगन्नाथ यात्रा के लिए रूट बदलने के कारण चार से पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी

पूरे देश में त्योहारों का सीजन चल रहा है, जिस वजह से विशेषज्ञों ने कोरोना का प्रकोप बढ़ने की आशंका जताई थी, लेकिन हालात अभी तक सामान्य बने हुए हैं। रविवार 11 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए है उनके मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4,44,95,359 है। वहीं, कोरोना से रिकवर हुए कुल मामलों की संख्या 4,39,19,264 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 47,945 हो गए हैं।

Also read:  Air India: टाटा आज संभालेगा एयरइंडिया की कमान, पहले ही दिन से उड़ानों में होगा यह बड़ा बदलाव

वहीं, कोरोना वायरस से अब तक देश में 5 लाख 28 हजार 150 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,14,95,36,744 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार 10 सिंतबर को जो आकंड़ा जारी किया था उसके मुताबिक, देश में कोविड-19 के 5554 नए मामले सामने आए थे। तो वहीं, बीते एक दिन में कोरोना से 6322 मरीज ठीक होकर अस्पताल से अपने घर चले गए थे। वहीं, 09 सितंबर को जो आंकड़े जारी किया था उसके मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 6093 नए मामले सामने आए थे।

Also read:  लोकसभा चुनाव में 144 'कमजोर' लोकसभा सीटें जीतने की रणनीति पर भाजपा की बैठक आज, पीएम मोदी और अमित शाह बैठक में रहेंगे मौजूद