English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-05-03 122155

 भारत के शीर्ष पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट जैसे बड़े पहलवान 23 अप्रैल से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह खिलाफ धरने पर बैठे हैं।

बृजभूषण पर 7 रेसलर्स ने सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगया है। उनपर दो FIR दर्ज कराई हैं। इनमें एक पॉक्सो एक्ट में है। अब पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पर भी आरोप लगाया हैं।

खेल मंत्री ने मामले को दबाने की कोशिश की-पहलवान

पहलवानों का कहना है कि खेल मंत्री ने इस मामले को दबाने की कोशिश की। विनेश फोगाट ने कहा कि हमने खेल मंत्री के साथ बातचीत के बाद विरोध प्रर्दशन बंद कर दिया था। हमने उन्हें यौन उत्पीडन के बारे में बताया था। लेकिन उन्होंने कमेटी बना दी पर इस मामले को दबाने की कोशिश की और कोई कार्यवाई नही की गई।

Also read:  दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सुरक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी ने आशंका जतायी

उन्होंने आगे खुलासा किया कि पहलवानों ने पहली बार जंतर मंतर पर अपना विरोध शुरू करने से पहले एक अधिकारी से मुलाकात की थी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद हम मजबूर होकर फिर से धरना पर बैठ गए।

Also read:  कतर विश्वविद्यालय ने Google क्लाउड के सहयोग से डिजिटल परिवर्तन अभियान शुरू किया

बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं पहलवान

डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ पहलवानों के विरोध के दूसरे चरण में बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। फोगाट ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘ऐसे शख्स के खिलाफ खड़ा होना बहुत मुश्किल है जो इतने लंबे समय तक अपनी ताकत और पद का गलत इस्तेमाल कर रहा हो।’

Also read:  अबू धाबी से कालीकट जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट के एक इंजन में लगी आग

राजनीतिक हुआ मामला

पहलवानों के साथ इस बार कई पार्टी पार्टी और नेता का समर्थन है। कांग्रेस और आम आदमी के कई बड़े नेता खिलाड़ियों का समर्थन देने जंतर मंतर पहुंच चुके हैं। इस बीच बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि मैंने किसी के साथ गलत हरकत नहीं की। आरोप लगाने वाले पहलवान बच्चे हैं और राजनीति के शिकार हो गए हैं।