English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-25 105740

राजस्‍थान पुलिस इन दिनों अपराधियों के खिलाफ एक्टिव मोड पर है। हाल ही पूरे प्रदेश में दर्जनों अपराधियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी धरपकड़ करने के बाद जोधपुर में कुख्‍यात हथियार तस्‍कर से पुलिस का सामना हुआ है।

 

Also read:  त्रिवेंद्र रावत नहीं लड़ना चाहते चुनाव, राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताई वजह

पुलिस-बदमाशों के बीच जमकर गोलियां चलीं। गोली हथियार तस्‍कर के पैर में भी लगी है। राजस्‍थान क्राइम ब्रांच के एडीजी दिनेश एमएन ने ट्वीट करके जानकारी दी कि जोधपुर के ओसियां के धुंधरा गांव की पहाडि़यों में कुख्‍यात हथियार तस्‍कर निम्‍बाराम के छुपे होने की इत्‍तला मिली थी। इस पर एसपी धर्मेंद्र यादव की देखरेख में विशेष अभियान चलाया गया।

Also read:  भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों को चेताया, शनिवार से मंगलवार तक बारिश का अनुमान

पहाडि़यों में पुलिस व बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें कुख्‍यात हथियार तस्‍कर निम्‍बाराम के पैर में गोली लगी। फिर उसे पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया। इसके खिलाफ पुलिस ने कई साल पहले भी कार्रवाई की थी, जिसमें स्वचालित हथियार कार्बाइन बरामद किया गया था।

Also read:  सुप्रीम कोर्ट में अडानी समूह मामले में दायर याचिका पर आज होगी सुनवाई