English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-03 115813

पंजाब में पुलिस ने एक हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव के अनुसार यह दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

 

इन दोनों को मध्यप्रदेश से पंजाब पुलिस और एमपी पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि यह दोनों ही बड़े पैमाने पर हथियारों को बनाने औरपंजाब समेत दूसरे राज्यों में सप्लाई करने का काम करते थे।

पुलिस के अनुसार इन दोनों की पहचान खरगोन जिले के रतवा गांव निवासी मनीष बड़े और दूसरे की बुरहानपुर जिले के दत्त पहाड़ी गांव के कैलाशमल सिंह के रूप में की गई है। पुलिस को इनके घर से .32 की 55 पिस्तौल मिली है। तीन हफ्ते पहले ही पुलिस विभाग की एक टीम ने अमृतसर से दो लोगों को गिरफ्तार किया था इनके पास से पुलिस ने 4 पिस्तौल बरामद की थी।

Also read:  यूपी के बदायूं में 5 साल की मासूम से हैवानियत, बच्ची की हालात खराब

अमृतसर से गिरफ्तार तस्करों से जुड़े तार

मामले में आरोपियों पर कई मामलों में एफआईआर रजिस्टर्ड की गई है और आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अमृतसर में जिन हथियार तस्करों को पकड़ा था उन्ही की वजह से इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। दरअसल पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो इस गिरोह के तार मध्यप्रदेस से निकले।

Also read:  Book airline tickets, remit money: यूएई का बोटिम एक मुफ्त कॉलिंग ऐप से कहीं अधिक हो गया है

15 लोगों की टीम ने रात-दिन किया ट्रेस

मंगलवार को इंस्पेक्टर इंदरदीप सिंह के साथ 15 लोगों की टीम को एमपी भेजा गया था। इस दौरान टीम ने इन्हें ट्रेस किया और पकड़ने में कामयाबी हासिल की। डीजीपी ने कहा अभी भी यह ऑपरेशन चल रहा है और बहुत जल्द इस केस में और भी हथियारों की जब्ती हो सकती है।

Also read:  दिल्ली में मिले सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन केस, देश में वेरिएंट के कुल मामलों की संख्या 578 हुईॉ

पंजाब पुलिस ने एक स्टेटमेंट में कहा कि अगर हमें प्रदेश से क्राइम और ड्रग्स को कम करना है तो इसी केस की तर्ज पर क्राइम की जड़ तक पहुंचना है। ताकि राज्य में सुख शांति की बहाली हो सके।