English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-02 154612

जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन की गुरुवार सुबह गोली लगने से मौत हो गई है। 

आप विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन ने आत्महत्या की है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक विधायक शीतल अंगुराल के साथ बतौर गनमैन तैनात पवन वासी महितपुर पिछले कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं आया था। उसकी कुछ दिनों पहले ही शादी हुई थी। गुरुवार सुबह ही वह ड्यूटी पर आया और फिर उसने अपने क्वार्टर में ही खुद को गोली मार ली।

Also read:  लोकसभा में कांग्रेस के चार सदस्यों का निलंबन लिया वापस

रिपोर्ट की मानें तो सुबह विधायक शीतल अंगुराल को शहर में किसी कार्यक्रम में जाना था। लेकिन पवन उनके साथ नहीं गया था। विधायक शीतल अंगुराल अन्य सुरक्षाकर्मियों के साथ चले गए। इसी बीच पवन ने खुद को गोली मार कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि गनमैन का परिवार में विवाद चल रहा था। जिस वजह से वह परेशान था और कुछ दिनों से ड्यूटी पर भी नहीं आया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही घटना के सही कारण का पता चल पाएगा।

Also read:  Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद भी सांसों का संकट बरकरार, 'गंभीर' श्रेणी से निकलकर हुई 'बहुत खराब'