English മലയാളം

Blog

n4564045241672207184149cc11fc090d322d5266bad5959a19f661e296e295e302c580af829c2c05f12ab0

बिलासपुर हाई कोर्ट ने तलाक को लेकर चल रहे एक मामले में सुनवाई करते हुए तलाक की पति की अर्जी स्वीकर कर ली है।

बिलासपुर हाई कोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि पत्नी अगर पुरुषों की तरह पान मसाला, गुटखा और शराब के साथ नॉनवेज खाकर पति को तंग करती है, तो वह क्रूरता है।

जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की डबल बेंच ने फैमिली कोर्ट के आदेश को निरस्त कर पति की तलाक की अपील स्वीकार कर ली है।

Also read:  मस्जिद पक्ष ने तथ्यहीन रिपोर्टिंग के लिए मीडिया पर रोक लगाने की मांग, मान बहादुर सिंह सौरभ तिवारी ने कहा-मीडिया कोई गलत समाचार प्रसारित नहीं कर रहा

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल कोरबा जिले के बांकीमोंगरा के युवक की कटघोरा की एक युवती से शादी हुई थी। शादी के महज सात दिन बाद 26 मई 2015 की सुबह उसकी पत्नी बिस्तर में बेहोश पड़ी थी। पति उसे इलाज कराने के लिए लेकर गया, तो पता चला कि वह शराब पीने के साथ ही नॉनवेज और गुटखा खाने की आदी है। इसे लेकर परिजनों ने उसे समझाइश दी।  इसके बाद भी वह नहीं मानी और पत्नी ने ससुरालवालों से दुर्व्यवहार भी शुरू कर दिया।

Also read:  देश में कोरोना के 6 हजार से ज्यादा मामले मिले, सक्रिय मामलों की संख्या भी 45749 से बढ़कर 46389 तक पहुंच

पति ने तलाक के लिए लगाई याचिका में कही ये बात

याचिका में बताया गया कि महिला गुटखा खाकर बेडरूम में कहीं भी थूक देती थी, और मना करने पर झगड़ा करती थी। महिला ने 30 दिसंबर 2015 को खुद को आग लगाकर आत्महत्या की भी कोशिश की। इतना ही नहीं दो बार छत से कूदकर और फिर दो बार कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। पत्नी की हरकतों से परेशान होकर पति ने तलाक के लिए परिवार न्यायालय में याचिका दायर की थी।

Also read:  राजस्थान में गर्मी रुकने का नाम नहीं ले रही, उमस के चलते जनता बेहाल, रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा

हाई कोर्ट में तलाक की याचिका को मिली मंजूरी

लेकिन परिवार न्यायालय ने पति की याचिका निरस्त कर दी थी। इस फैसले के खिलाफ पति ने हाईकोर्ट में अपील की। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने फैमिली कोर्ट के आदेश को निरस्त कर पति की तलाक की अपील स्वीकार कर ली है।