English മലയാളം

Blog

n4563892941672204447429be934662d4ed0599764701ef9d2ea152e3b2d8f7fb352721d616833a3366692b

जापान में भारी बर्फबारी के कारण 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 90 से अधिक लोग घायल हो गए।

कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

भारी बर्फबारी से सैकड़ों गाड़ियां है फंसी

दमकल एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, जापान में पिछले सप्ताह से उत्तरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है, राजमार्गों पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं, जिससे सामान आपूर्ति में देरी हो रही है। एजेंसी के अनुसार, शनिवार तक अलग-अलग घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई है।

Also read:  टी 20 विश्व कप में पहले मैच में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, पाक बॉलर बोला- MCG में मुझे नहीं खेल पाएंगे

ऐसे में जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी की अगर माने तो कुछ देश के कुछ हिस्सों में बर्फ का जमाव औसत से बहुत अधिक था।

17 लोगों की हुई मौत- 90 से ज्यादा हुए घायल

क्रिसमस सप्ताहांत में अधिक बर्फबारी से सोमवार सुबह तक मृतक संख्या बढ़कर 17 हो गई और घायलों की संख्या 93 है। इनमें से कई लोग छतों पर से बर्फ हटाते समय गिर गए या छतों से गिरने वाले बर्फ के बड़े बड़े ढेलों के नीचे दब गए। बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में नगरपालिका कार्यालयों ने लोगों से बर्फ हटाने के दौरान सावधानी बरतने और अकेले काम न करने का आग्रह किया है।

Also read:  वोडाफोन आइडिया के लगभग 2 करोड़ पोस्टपेड ग्राहकों का कॉल डेटा रिकॉर्ड सार्वजनिक हो गया, शोध कंपनी साइबरएक्स9 ने अपनी एक रिपोर्ट में दी जानकारी

न्यूज टीवी सीएनएन ने जापान की फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के हवाले से यह बताया है कि इस भारी बर्फबारी में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, महिला की मौत बर्फ के नीचे दबने से हुई है। यह हादसा उस समय हुआ है जब नागाई शहर के यामागाटा प्रान्त में रहने वाली इस महिला का सिर पर छत गिर गई थी।