English മലയാളം

Blog

औरंगाबाद: 

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को लोजपा नेता चिराग पासवान पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के वक्त कुछ लोग षड्यंत्र करके राजग में सेंध लगाना चाहते हैं लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध एकजुट है लेकिन हमें सेंध लगाने वालों से भी सावधान रहना है . नड्डा ने औरंगाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ कुछ लोग चुनाव में षड्यंत्र करते हैं, वो चाहते हैं कि हमारे बीच सेंध लगे. वे एक तरफ तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भला बुरा कहते हैं और दूसरी तरफ मोदीजी(प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) की तारीफ करते हैं . ‘

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें याद रखना कि एनडीए एक है. भाजपा, जदयू, वीआईपी और हम पार्टी … यही राजग है . ऐसे में हमें सेंध लगाने वालों से भी सावधान रहना है . ” गौरतलब है कि बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होने के बाद भी चिराग, भाजपा के प्रति नरम रुख अख्तियार किए हुए हैं, लेकिन नीतीश कुमार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे . हाल ही में चिराग ने स्वयं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘हनुमान’ बताया था .

Also read:  केंद्रीय मंत्री करहल से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमला

चिराग पासवान ने कहा था कि अगर नीतीश कुमार पुन: मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो प्रधानमंत्री मोदी के छह साल के काम को गिनाकर कर ही बन सकते हैं क्योंकि पिछले पांच साल में उन्होंने खुद कोई काम नहीं किया. लोजपा नेता ने नीतीश कुमार के शासन में भ्रष्टाचार बढ़ने का भी आरोप लगाया था.

विपक्षी राजद पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ ये वही लोग हैं जिन्होंने बिहार में अराजकता फैलाई थी. गुंडागर्दी चरम पर थी, अपरहण एक उद्योग बन गया था. बिहार पलायन कर रहा था और आज ये लोग नौकरी देने की बात कर रहे हैं . ” तेजस्वी यादव की पार्टी पर प्रहार जारी रखते हुए नड्डा ने कहा कि जिन्होंने बिहार में अराजकता फैलाई, प्रदेश में अपहरण उद्योग चलाया, लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया…..वे क्या बिहार का विकास करेंगे? उन्होंने कहा, ‘‘ लालू जी के वक्त में गरीब, समृद्ध, शिक्षित सभी ने मजबूरी में बिहार से दूरी बना ली. राजद का चरित्र अभी तक नहीं बदला है. ”

Also read:  सरकार से मिली इजाजत, तो 1000 रुपये में मिलेगी कोविशील्ड वैक्सीन : अदार पूनावाला

नड्डा ने कहा, ‘‘जब से राजग के साथ नीतीश कुमार का गठबंधन हुआ है तब से बिहार ने विकास की तीव्र गति पकड़ी है . मैं व्यक्तिगत रूप ने बिहार की मिट्टी को पहचानता हूं और इसीलिए कह सकता हूं कि डबल इंजन की सरकार बिहार के लिए जरूरी है.”

उन्होंने कहा , ‘‘ जो (माले) देश को खंडित करना चाहते हैं, जो देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करते हैं, उनके साथ सीटों का बंटवारा कर लिया. माले ने राजद को हाइजेक कर लिया . ” राजद की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान कानून व्यवस्था की खराब स्थिति का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि शाम के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे . उन्होंने इस संदर्भ में बाहुबली शहाबुद्दीन का भी जिक्र किया और कहा कि नीतीश के आने के बाद अपराध पर लगाम लगी .

Also read:  Bihar Election 2020 : नीतीश कुमार पर प्याज फेंकने की घटना को तेजस्वी ने बताया निंदनीय और अलोकतांत्रिक

नड्डा ने राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया . भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान संयुक्त राष्ट्र में अपनी बात रखने के लिये राहुल गांधी के बयानों का जिक्र करते है . उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के बयानों की भी निंदा की .

बिहार में विकास कार्यो का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पहले दो घंटे ही बिजली आने पर हम खुश हो जाते थे और किसान तब जनरेटर लगाकर अपनी जरूरत पूरी करता था. उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार आने के बाद बिहार में करीब 66 लाख लोगों तक बिजली पहुंचाई गई है .