English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-13 105830

बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी तय हो गया है। अपना दल को 14 और निषाद पार्टी को 17 सीटें मिलेंगी।

 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी तय हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अपना दल को 14 और निषाद पार्टी को 17 सीटें मिलेंगी। बाकी सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Also read:  कर्नाटक सरकार का दावा: लोगों की जिंदगी और आजीविका के मद्देनजर लगाए जाएंगे कोरोना प्रतिबंध

कितनी सीटों की डिमांड कर रहे थे सहयोगी दल?

Also read:  सीएम धामी का बड़ा ऐलान, कांवड़ में आने वाले शिवभक्त करेंगे पौधारोपण

देर रात हुई बैठक में अपना दल 25 और निषाद पार्टी 30 सीटों की डिमांड कर रही थी। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अब अपना दल को 14 और निषाद पार्टी को 17 सीटें देने का फॉर्मूला तय हुआ है।

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में अपना दल को 11 सीटें दी गई थीं, लेकिन इस बार 14 सीटें दी गई हैं।

Also read:  एमबीबीएस भारतीय छात्र को नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल ने 46 मानव हड्डियों के साथ किया गिरफ्तार