English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-09 113522

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में राम और बाम (बीजेपी और वामपंथी) ने हाथ मिलाया है। लेकिन यह राज्य दिखाएगा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को कैसे हराया जाए।

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि जिस दिन लोगों को एक उचित विकल्प मिल जाएगा, उस दिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा। बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी और अन्य विपक्षी खेमों को वैकल्पिक ताकत बनाने के लिए एक साथ आना चाहिए।

Also read:  उत्तराखंड के खटीमा में मगरमच्छ ने बच्चो को निगला, रेस्क्यु टीम ने मगरमच्छ को पकड़ा

उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी अब भी सत्ता में इसलिए है क्योंकि कोई विकल्प नहीं बचा है। जिस दिन विकल्प मिल जाएगा उसे बाहर कर दिया जाएगा। ममता बनर्जी ने यह घोषणा पार्टी के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर की है।

ममता ने पांच मई से एक जन संपर्क कार्यक्रम शुरू करने की बात कही और कहा कि यह 21 जुलाई तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में राम और बाम (बीजेपी और वामपंथी) ने हाथ मिलाया है। लेकिन यह राज्य दिखाएगा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को कैसे हराया जाए।

Also read:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे की तारीख में बदलाव किया गया, 25 फरवरी को बिहार आएंगे

पिछले महीने ही पार्टी अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित हुईं थी ममता

वहीं ममता ने बीजेपी को ‘दंगाइयों की पार्टी’ बताते हुए कहा कि सोमवार को विधानसभा में इसके सदस्यों द्वारा किया गया हंगामा ‘अभूतपूर्व’ था।  पिछले महीने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर पुन: निर्वाचित बनर्जी ने नयी राज्य समिति का गठन किया जिसमें ज्यादातर उनके वफादार शामिल हैं। पार्टी में पुराने नेताओं और युवा नेताओं के बीच सत्ता को लेकर चल रहे कथित संघर्ष के बीच यह समिति गठित की गयी है।

Also read:  हरिद्वार में स्नान पर लगी रोक, कोरोना बढ़ने पर श्रद्धालुओं को बॉर्डर से भेजा जा रहा वापस 

प्रशांत किशोर भी थे मंच पर मौजूद

टीएमसी सुप्रीमो ने सुब्रत बख्शी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष और पार्थ चटर्जी को दोबारा महासचिव नियुक्त किया। उन्होंने राज्य के पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा और 19 प्रदेश महासचिवों समेत करीब 20 उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए। वहीं इस बैठक में तल्खी की बैठक में टीएमसी के राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर भी मौजूद थे और उन्हें पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मंच साझा करते हुए देखा गया।