English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-09 114017

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू करने के लिए आपरेशन गंगा (Operation Ganga) चलाया जा रहा है। आपरेशन गंगा के तहत अब तक हजारों भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया है।

भारत सरकार ने  आपरेशन गंगा के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल के अलावा अन्य कई देशों के नागरिकों को भी रेस्क्यू किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, आपरेशन गंगा के तहत हाल ही में बांग्लादेश के 9 नागरिकों को यूक्रेन से रेस्क्यू किया गया है। बांग्लादेश के नागरिकों को रेस्क्यू किये जाने पर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है।

Also read:  टेक्सटाइल के बाद पानीपत के धागे भी विश्व में अपना परचम लहरा रहे, रंगीन धागा बनाने में पानीपत अब इटली को पीछे छोड़कर दुनिया में नंबर वन बन गया

 

पाकिस्तान की छात्रा को भी किया रेस्क्यू

इससे पहले, आपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसी पाकिस्तान की छात्रा आसमा शफीक को भी भारत सरकार ने रेस्क्यू किया है। आसमा शफीक ने भारत सरकार और पीएम मोदी की तारीफ की है। आसमा जल्द ही अपने परिवार से मुलाकात करने वाली हैं। आसमा ने कहा, ‘मैं कीव में भारतीय दूतावास को धन्यवाद करना चाहती हूं। भारतीय दूतावास ने कठिन स्थिति में भी हमारा सपोर्ट किया है। मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी धन्यवाद देना चाहती हूं। उम्मीद है कि हम भारतीय दूतावास की वजह से सुरक्षित घर पहुंच जाऊंगी।’

Also read:  क्राउन प्रिंस ने 2020 की संसद को भंग कर दिया

अब तक 18 हजार भारतीयों को लाया गया

विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन से करीब 18 हजार भारतीय नागरिकों को स्पेशल फ्लाइट के जरिए भारत लाया जा चुका है। मंगलवार को दो विशेष विमानों के जरिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 410 भारतीय नागरिकों को लाया गया है।