English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-03 213650

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1932 नये मामले सामने आये जबकि राज्य में संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गयी । स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में संक्रमण के नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,52,103 हो गयी, जबकि सात लोगों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,48,117 पर पहुंच गयी ।

Also read:  मध्य प्रदेश पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत, विदिशा से होगी शुरुआत, 546 गांवों में दौड़ेंगी राज्य परिवहन की बसें

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में मंगलवार को संक्रमण के 1886 मामले सामने आये थे जबकि पांच लोगों की संक्रमण से मौत हुयी थी । बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में 434 नये मामले सामने आये हैं ।

Also read:  1 अप्रैल के बाद से पंद्रह साल से पुराने 9 लाख सरकारी वाहनों को सड़कों पर से हटा दिया जाएगा- नितिन गडकरी

 इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 12,321 मरीज उपचाराधीन हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 2,187 लोग संक्रमण से ठीक हुये हैं जिससे स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 78,91,665 हो गयी है।

Also read:  भारत सरकार राज्य के विकास से, देश के विकास के मंत्र पर विश्वास करती, राजस्थान, देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है, राजस्थान भारत के शौर्य, भारत की धरोहर, भारत की संस्कृति का वाहक - प्रधानमंत्री मोदी