English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-01 094641

उत्तर प्रदेश के बदायूं में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में गन्ना के खेत में ले जाकर 5 साल की मासूम बच्ची के साथ 12 साल के नाबालिग ने हैवानियत की।

 

रात को बच्ची की हालत खराब होने पर परिजनों ने उससे पूछा, तो मासूम ने रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। आरोपी को बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया गया है।

Also read:  PM मोदी ने दिल्ली मेट्रो की ‘मेजेंटा लाइन’ पर भारत की पहली ड्राइवर लेस मेट्रो का उद्घाटन किया

एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति की 5 साल की बेटी रविवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला 12 वर्षीय नाबालिग मासूम को गन्ना खिलाने के बहाने खेत में ले गया। आरोपी नाबालिग ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

Also read:  गंभीर संक्रमणों के खिलाफ बूस्टर खुराक अत्यधिक प्रभावी: MoPH अधिकारी

एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आरोपी न्यायालय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी का DNA सैंपल भी प्रिजर्व किया जाएगा।

Also read:  जल भंडार को बढ़ावा देने के लिए ओमान में एक अभूतपूर्व सौर विलवणीकरण परियोजना