English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-02-01 094641

उत्तर प्रदेश के बदायूं में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में गन्ना के खेत में ले जाकर 5 साल की मासूम बच्ची के साथ 12 साल के नाबालिग ने हैवानियत की।

 

रात को बच्ची की हालत खराब होने पर परिजनों ने उससे पूछा, तो मासूम ने रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। आरोपी को बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया गया है।

Also read:  अनुराग ठाकुर ने AAP पर साधा निशाना, कहा- AAP के रिश्ते जिन लोगों से हैं चुनाव के दौरान इस पर उठे थे सवाल

एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति की 5 साल की बेटी रविवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला 12 वर्षीय नाबालिग मासूम को गन्ना खिलाने के बहाने खेत में ले गया। आरोपी नाबालिग ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

Also read:  कतर कस्टम्स ने हमाद हवाई अड्डे पर 7,000 लाइरिका गोलियां जब्त कीं

एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आरोपी न्यायालय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी का DNA सैंपल भी प्रिजर्व किया जाएगा।

Also read:  Uttar Pradesh: काशी 1 साल के लिए बनेगी शंघाई कॉरपोरेशन की सांस्कृतिक व पर्यटन राजधानी