English മലയാളം

Blog

राजस्थान में शिक्षण संस्थान नियमित अध्यापन गतिविधियों के लिए फिलहाल 30 नवंबर तक बंद रहेंगे. राज्य के गृह विभाग ने मंगलवार को इस बारे में आदेश जारी किया है. इसके अनुसार राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान की नियमित गतिविधियां भी 30 नवंबर तक बंद रहेंगी.

Also read:  CBSE के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की परीक्षा फीस माफी के लिये SC में दायर याचिका, जानिए डिटेल

इससे पहले राज्य के गृह विभाग ने 1 नवंबर को एक आदेश जारी करते हुए कहा था कि राज्य में शैक्षणिक संस्थान 16 नवंबर तक बंद रहेंगे. लेकिन कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थान 30 नवंबर तक बंद रहेंगे.

Also read:  DU Admission 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज से शुरू एडमिशन, जानिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का तरीका

बता दें कि विभाग ने मंगलवार को 30 नवंबर तक सभी शैक्षणिक  संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी किया है. गृह सचिव एनएल मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.

Also read:  शुरू हुआ ‘पढ़े भारत अभियान’, किताबों की पहली सूची जारी