English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-08 130505

मध्य प्रदेश के पुलिस थाने में 8 लोगों की अर्ध-नग्न हालत में वायरल हुई तस्वीर का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। 

मामले पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि लॉकअप में लोकतंत्र के चौथे स्‍तंभ का चीरहरण! या तो सरकार की गोद में बैठकर उनके गुणगान गाओ, या जेल के चक्कर काटो. ‘नए भारत’ की सरकार, सच से डरती है।

Also read:  देश में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 संक्रमण के मामलों में हुई बढ़ोतरी 24 घंटे में देश में 18,711 नए मामले दर्ज हुए

फोटो में एक पत्रकार के मुताबिक उन्हें इस हालत में इसलिए रखा गया क्योंकि वो उस शख्स के समर्थन में चले गए थे जिसे बीजेपी विधायक और उसके बेटे के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

Also read:  भारत सरकार ने यूक्रेन से आपरेशन गंगा के तहत बंगलादेश के 9 लोगों को किया रेस्क्यू, बंगलादेश की पीएम बोली थैंक्यू मोदी जी

वहीं दूसरी तरफ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस हेडक्वॉर्टर से पूरे मामले की रिपोर्ट मांग है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए। वहीं पत्रकारों से दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार थाना प्रभारी मनोज सोनी और सब इन्स्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया है। बता दें कि ये वायरल फोटो मध्यप्रदेश के सीधी जिले की है।