English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-08 130505

मध्य प्रदेश के पुलिस थाने में 8 लोगों की अर्ध-नग्न हालत में वायरल हुई तस्वीर का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। 

मामले पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि लॉकअप में लोकतंत्र के चौथे स्‍तंभ का चीरहरण! या तो सरकार की गोद में बैठकर उनके गुणगान गाओ, या जेल के चक्कर काटो. ‘नए भारत’ की सरकार, सच से डरती है।

Also read:  यूपी के प्रयागराज में बदमाशों ने की बड़ी वारदात, एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

फोटो में एक पत्रकार के मुताबिक उन्हें इस हालत में इसलिए रखा गया क्योंकि वो उस शख्स के समर्थन में चले गए थे जिसे बीजेपी विधायक और उसके बेटे के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

Also read:  संयुक्त अरब अमीरात में अधिक बारिश? एक महीने तक चलने वाला विशेष क्लाउड-सीडिंग मिशन अगले सप्ताह शुरू होगा

वहीं दूसरी तरफ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस हेडक्वॉर्टर से पूरे मामले की रिपोर्ट मांग है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए। वहीं पत्रकारों से दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार थाना प्रभारी मनोज सोनी और सब इन्स्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया है। बता दें कि ये वायरल फोटो मध्यप्रदेश के सीधी जिले की है।