English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-01 073657

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के तीनों राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी, जहां हाल में चुनाव संपन्न हुए हैं और दो मार्च को चुनावी नतीजे आयेंगे।

 

नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलाइंस (एनईडीए) के संयोजक श्री सरमा ने कहा कि राजग का कोई भी सहयोगी दल कांग्रेस या तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगा। तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर श्री सरमा ने कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड में यथास्थिति बनी रहेगी।

Also read:  यमुना बैंक में टूटा ओवरहेड वायर, ब्लू लाइन मेट्रो हुई प्रभावित

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा जबकि नगालैंड में हमारी गठबंधन की सरकार है। उन्होंने कहा कि मेघालय में भाजपा द्वारा जीती गई सीटों की संख्या के आधार पर मुख्यमंत्री का फैसला किया जाएगा।गौरतलब है कि त्रिपुरा में 16 फरवरी और नगालैंड तथा मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए हैं और तीनों राज्यों के नतीजे दो मार्च को आएंगे।

Also read:  भारत के कई राज्य में 'हीटवेव' का अलर्ट, बिहार में बारिश की आशंका

एग्जिट पोल के मुताबिक हालांकि त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत मिलने का अनुमान है और नगालैंड में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने के आसार हैं, जबकि मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की संभावना जतायी गयी है।

Also read:  आज तमिलनाडु-केरल के तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान 'बुरेवी', एनडीआरएफ की कई टीमें तैनात