English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-28 181048

उ त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रामनवमी पर जिस प्रकार राज्य में शांति और सौहार्द का वातावरण रहा, वह नए यूपी की पहचान बन रहा है। हालांकि कुछ अराजक तत्वों व संगठनों ने हनुमान जयंती पर कुछ गड़बड़ी करने का प्रयास किया था, उन्हें जवाब दे दिया गया है।

सीएम योगी ने  कहा कि हम सभी की आस्था का पूरा सम्मान करते हैं। इसमें सरकार का कोई दखल नहीं है, मर इसका सार्वजनिक रूप से भौंडा प्रदर्शन कर दूसरों को तंग किया जाए, यह स्वीकार्य नहीं है। उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में अब तक धार्मिक स्थलों से 11000 लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं, वहीं 35000 लाउडस्पीकरों की आवाज कम कर दी गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि हमें एक बीमारू प्रदेश मिला था।

Also read:  छह साल में 1500 से ज्यादा युवा उग्रवादी संगठनों में शामिल, 6000 ने किया सरेंडर- हिमंत बिस्वा सरमा

राज्य की स्थिति बिगड़ी हुई थी। पहले राज्य में अराजकता थी। दंगों की संस्कृति थी, मगर टीम यूपी ने लगातार प्रयास कर एक नई कार्यसंस्कृति तैयार की है। हमने साबित कर दिया कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हो सकता है, साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल बन सकता है। यह हमारी बड़ी उपलब्धि है।

Also read:  केरल में चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने दिया इस्तीफा

 

सीएम योगी ने कहा कि जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान अपने जिले के न्यायाधीश से प्रति माह कम से कम एक बार अवश्य मिलें। पॉक्सो, महिला अपराध के मामालों की स्थिति पर चर्चा करें। मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ाने के लिए तेजी से कार्रवाई करें। रोज़ाना एक घंटे भीड़भाड़ वाले व संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल अवश्य पेट्रोलिंग करें।

Also read:  Bihar Election 2020 : नीतीश कुमार पर प्याज फेंकने की घटना को तेजस्वी ने बताया निंदनीय और अलोकतांत्रिक