English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-27 104642

बिहार के गोपालगंज में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एनएच किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजन हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगा रहे हैं।

 

घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवहीं गांव की है। मृतक युवक का नाम नागेंद्र पटेल मांझागढ़ थाने के भैंसहीं गांव निवासी स्व. पारस कुर्मी का 45 वर्षीय पुत्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Also read:  पीएम मोदी सुरक्षा चूक पर कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

परिजनों के मुताबिक, मृतक जिला मुख्यालय के मौनिया चौक स्थित एक प्लास्टिक की दुकान में काम करता था। सोमवार की रात में दुकान से अपने साथी के साथ घर के लिए निकला, लेकिन वह घर नहीं पहुंच सका। मंगलवार की सुबह एनएच-27 किनारे पुलिया के नीचे पानी में उसका शव मिला। परिजनों ने इसकी सूचना मांझागढ़ थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराई।

Also read:  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले की PM मोदी पर दिया अपत्तिजनक बयान, रामकदम ने की FIR दर्ज करने की मांग

परिजनों का आरोप है कि मृतक के साथ जो व्यक्ति था, वह फरार है। घटनास्थल पर चार लोगों के पुराने चप्पल मिले हैं, जिससे हत्या कर फेंकने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला साफ हो जाएगा कि हत्या है या फिर हादसा। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि परिजनों की ओर से लिखित शिकायत थाने पर नहीं दी गयी है। पुलिस एक-एक बिंदु पर जांच कर रही है। टेक्निकल सेल की मदद से मृतक के कॉल का सीडीआर निकालकर जांच की जा रही है।

Also read:  पंजाब में शुरूआती रुझान में कांग्रेस-आप में कड़ी टक्कर