English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-06 101608

देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी गुरुवार ( 6 अक्तूबर) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,529 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 61 अधिक हैं।

 

Also read:  लोकसभा में चुनाव सुधार बिल पेश , टीएमसी का मिला समर्थन

इस दौरान 12 लोगों की मौत भी हुई है। इससे पहले बुधवार के आंकड़ों में 2,468 मरीज आए थे और मंगलवार की तुलना में 500 अधिक थे। लगातार दो दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। इसके अलावा देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 32,282 हो गई है जो कि कल की तुलना में 1,036 कम है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,28,745 लोगों की मौत हुई है और 4,40,43,436 लोग स्वस्थ हुए हैं।

Also read:  1 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा', कहा-गजब का उत्साह