English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-08-24 110752

Heavy Rain in Himachal कुल्लू से एक भयावह मंजर सामने आया है। जहां देखते ही देखते तीन मकान जमीदोंज हो गए। आनी उपमंडल के बसअड्डे के समीप वीरवार सुबह कई मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए। एक के बाद एक मकान ढहते चले गए और आंखों के सामने करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया। एक सप्ताह पहले ही मकान को खाली कराया गया था।

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। प्रदेश में पिछले 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश (Heavy Rain) जानमाल के नुकसान का बढ़ा कारण बन चुकी है। दो जगह बादल फटे (Cloudburst) हैं, जबकि जगह-जगह पर भूस्खलन(Landslide) हुआ है। इसी बीच कुल्लू से एक भयावह मंजर सामने आया है। जहां, देखते ही देखते कई मकान जमीदोंज (Houses collapsed) हो गए।

Also read:  इस बार गरीब कैदियों के लिए विशेष ऐलान, कैदियों की जमानत का पैसा देगी सरकार

ताश के पत्तों की तरह ढह गए तीन मकान

कुल्लू में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शिमला के कृष्णा नगर की तरह ही मकान ढहने का एक डरावना वीडियो सामने आया है। वीडियो में सामने आया कि कुल्लू के आनी उपमंडल के बसअड्डे के समीप वीरवार सुबह चार से अधिक मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए। देखते ही देखते भवन जमींदोज हो गए। इसमें से दो भवनों में एसबीआई और कांगड़ा केंद्रीय सरकारी बैंक की शाखाएं चल रही थी। मकान में दरारें आने के बाद एक सप्ताह पहले ही दोनों शाखों को यहां से खाली करवाकर किसी दूसरे स्थान पर ले जाया गया।

Also read:  हरियाणा राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस के अजय माकन हारे चुनाव

आंखों के सामने करोड़ों रुपये की संपत्ति का हुआ नुकसान

मकान में रह रहे किरायेदारों की दुकान खाली करवाई गई। गनीमत रही की मकान को समय रहते खाली किया गया अन्यथा यहां पर बड़ा हादसा हो सकता था। वीरवार को सुबह देखते ही देखते एक के बाद एक मकान ढहते चले गए और आंखों के सामने करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया।

Also read:  देश में कोरोना के 6 हजार से ज्यादा मामले मिले, सक्रिय मामलों की संख्या भी 45749 से बढ़कर 46389 तक पहुंच

जनहानि की सूचना नहीं

उधर इस घटना को लेकर प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची प्रशासन की ओर से जानकारी मिली की घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। दो मकान को पहले ही खाली करवा दिया गया था, जबकि एक मकान को आज सुबह खाली करवाया गया था। मम्मी को लेकर एस अंबानी नरेश वर्मा ने बताया कि तीन भवन पूरी तरह से ढह गए हैं।