English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-27 134135

आरजेडी प्रमुख लालू यादव के घर में नया मेहमान आया है. तेजस्वी यादव बेटी के पिता बने हैं।  इसकी जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी ने खुद ट्वीट कर दी है। 

 

पिछले कई दिनों से तेजस्वी की पत्नी राजश्री को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है। नए मेहमान का घर में स्वागत है। मिली जानकारी के अनुसार, तेजस्वी की पत्नी राजश्री दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वहां उन्होंने बेटी को जन्म दिया. जानकारी के अनुसार, बेटी आज सुबह पैदा हुई। अस्पताल में तेजस्वी की बड़ी बहन मीसा भारती और तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।  इस मौके पर परिवार के लोग भी हैं। तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Also read:  'क्रिमिनल जस्टिस' के माधव मिश्रा को पंकज त्रिपाठी ने किया मुंबई के लोकल व्यक्ति से कंपेयर

 

तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने भी ट्विटर पर तस्वीरें शेयर कर खुशी जाहिर की है। राहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा कि बनकर नन्हीं सी परी, मेरे घर मेहमान आई है, खुशियों की संग सौगात लाई है, दादा-दादी बनने की खुशी में मम्मी-पापा के चेहरे पे जो मुस्कान लाई है। वहीं तेजस्वी की बड़ी बहन मीसा भारती ने भी तस्वीरें शेयर कर खुश नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि तेजस्वी की पत्नी राजश्री और बेटी स्वस्थ हैं। फिलहाल वह स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। अस्पताल में लालू परिवार भी पहुंचा है।

Also read:  केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- अगर गांव समृद्ध, आत्मनिर्भर और अच्छी सुविधाओं से सुसज्जित होंगे तो देश समृद्ध होगा

बता दें कि तेजस्वी यादव की शादी दिसंबर 2021 में दिल्ली में हुई थी। शादी समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा सिर्फ खास लोग ही थे। शादी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिंपल यादव भी शामिल हुए थे। तेजस्वी यादव लालू परिवार में सबसे छोटे हैं। वे बहन और भाइयों में सबसे छोटे हैं। लालू यादव की विरासत तेजस्वी यादव ही संभाल रहे हैं।

Also read:  "गृह मंत्री हमेशा गुमराह करते हैं, वे हमेशा झूठ बोलते हैं। राहुल गांधी के मामले में उन्हें बिजली की गति से अयोग्य घोषित किया गया- मल्लिकार्जुन खड़गे