English മലയാളം

Blog

sarita

सरिता आर्य आज बीजेपी में शामिल हो गई हैं और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने देहरादून में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई। सरिता आर्या के साथ ही कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता और वंदना गुप्ता भी बीजेपी में शामिल हुई हैं।

 

उत्तराखंड में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य बागी होकर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। सरिता आर्य नैनीताल सीट से 2012 में विधायक रही हैं और इस सीट से टिकट का दावा कर रही थी। लेकिन यशपाल आर्य के बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनकी दावेदारी कमजोर हो गई थी। लिहाजा उन्होंने पिछले दिनों ही कांग्रेस आलाकमान को महिलाओं को टिकट ना देने को लेकर घेरा था।

Also read:  तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव मोदी सरकार की नीतियों के मुखर आलोचक रहे

सरिता आर्य आज बीजेपी में शामिल हो गई हैं और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने देहरादून में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई। सरिता आर्या के साथ ही हीकांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता और वंदना गुप्ता भी बीजेपी में शामिल हुई हैं। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।