English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-25 120914

पंजाब कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने वुधवार को उनके और पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ मिलाने वाली तस्वीर पर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर कुछ अलग ही अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट में जवाब देते हुए लिखा है कि पंजाबी न ही छोटी सोच वाले होते हैं न ही छोटे दिल वाले। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत प्रोटोकॉल के तहत किया था।

 

तिवारी ने ट्वीट में लिखा है कि, ‘अगर नरेंद्र मोदी मेरी संसदीय क्षेत्र आनंदपुर साहिब में विजिट के लिए आते हैं तो शिष्टाचार के तहत बिना किसी राजनीति मदभेदों के मुझे उनका स्वागत करना चाहिए।’ उन्होंने ट्वीट में कहा कि, ‘डॉ. मनमोहन सिंह ने 30 दिसंबर 2013 को इसकी नींव रखी थी, और पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका सम्मान किया है।’ पीएम मोदी वुधवार को मनीष तिवारी की संसदीय सीट आनंदपुर साहिब पहुंचे जहां उन्होंने होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया।

यह अटकलें सोशल मीडिया पर इसलिए तेज हुई क्योंकि कांग्रेस में इन दिनों बड़े नेताओं के पार्टी पद छोड़ने से उथल-पुथल मची हुई है। जम्मू-कश्मीर कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पद से गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद अब आनंद शर्मा ने भी संचालन समिति से इस्तीफा दे दिया है। वहीं वुधवार को जयवीर शेरगिल ने चाटुकारिता के आरोप लगाकर पार्टी से छोड़ दी।

Also read:  ठंड से ठिठुर रहा उत्तर भारत, घने कोहरे में गुम ये 11 राज्य

आनंद शर्मा ने वुधवार को प्रदेश पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह से मुलाकात के बाद कहा कि, पार्टी के लिए एक नई शुरुआत की जरूरत है जो कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका पद छोड़ना पार्टी के लिए कैंपेन पर असर नहीं डालेगा।

Also read:  Global Investors Summit 2023: इंदौर में बरसा अमृत, पहले ही दिन लगी निवेश प्रस्तावों की झड़ी

वहीं कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि वह 20 सितंबर तक पार्टी अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया पूरी करेंगे। फिलहाल वर्तमान पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने मेडिकल चेकअप के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बाहर गई हुई हैं।

Also read:  पीएम मोदी कल 3 कोविड वैक्सीन केंद्रों का दौरा करेंगे, अहमदाबाद के बाद पुणे-हैदराबाद का दौरा