English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-10 122516

स्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। आज वह राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अल्बानीज ने भारत की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा बहुत अच्छे से स्वागत किया। ऑस्ट्रेलिया और भारत अच्छे दोस्त हैं और पार्टनर भी हैं। हम रोज अपने संबंध को और मजबूत कर रहे हैं। अब हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी और अल्बानीज के बीच द्विपक्षीय वार्ता चल रही है। इसके पहले पीएम अल्बानीज ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की।

बता दें कि अल्बानीज के साथ दो मंत्री और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। एंथनी अल्बानीज आठ से 11 मार्च तक भारत की यात्रा पर हैं। वे बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से अहमदाबाद पहुंचे थे। वहीं, गुरुवार को मुंबई में भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार हुए। इसके बाद गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचे।

Also read:  कर्नाटक में कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

पीएम मोदी से हैदराबाद हाउस में चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज हैदराबाद हाउस में बैठक कर रहे हैं। बताया जाता है कि इस दौरान समग्र द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के अलावा निवेश, व्यापार, रक्षा और महत्वपूर्ण खनिज जैसे विषयों पर चर्चा हो रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं के हिंद-प्रशांत में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता की स्थिति की समीक्षा करने की भी उम्मीद है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिले ऑस्ट्रेलियाई पीएम

राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने भारत और ऑस्ट्रेलिया से जुड़े मुख्य पहलुओं पर चर्चा की। जयशंकर ने ट्वीट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा ‘आज सुबह ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मिलकर अच्छा लगा। उनकी यात्रा और आज का वार्षिक शिखर सम्मेलन हमारे संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाएगा।’

Also read:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दिवंगत मां हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया

INS विक्रांत पर गए थे ऑस्ट्रेलियाई पीएम

इससे पहले गुरुवार को अल्बानीज मुंबई में भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर भी सवार हुए। इस दौरान भारतीय नौसेना ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इतना ही नहीं आईएनएस विक्रांत पर वह लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) के कॉकपिट में भी बैठे। भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने अल्बानीज के साथ भारत के सबसे बड़े विमानवाहक पोत के बारे में विवरण और जानकारी साझा की। बता दें कि अल्बानीज आईएनएस विक्रांत पर जाने वाले पहले विदेशी प्रधानमंत्री हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत शीर्ष स्तरीय सुरक्षा भागीदार

ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने गुरुवार को आईएनएस विक्रांत का भी दौरा किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं पीएम मोदी के निमंत्रण पर नवनियुक्त, भारतीय डिजाइन और भारत में निर्मित आईएनएस विक्रांत पर आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरी यात्रा भारत-प्रशांत और उससे आगे ऑस्ट्रेलिया के दृष्टिकोण के केंद्र में भारत को रखने की मेरी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने कहा कि हम दोनों अपने व्यापार और आर्थिक भलाई के लिए इंडो-पैसिफिक में समुद्री लेन तक मुक्त और खुली पहुंच पर निर्भर हैं। हम नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने और इंडो-पैसिफिक को खुला, समावेशी और समृद्ध सुनिश्चित करने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता साझा करते हैं।

Also read:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित, कहा-हम 'अग्निपथ' नामक एक परिवर्तनकारी योजना ला रहे, सशस्त्र बल में transformative changes लाकर fully modern और well equipped बनाएगी

पीएम मोदी को लेकर कही यह बात

उन्होंने कहा कि भारत की नौसेना के प्रतिभाशाली और उच्च पेशेवर पुरुषों और महिलाओं के साथ बैठक की मुझे बहुत खुशी है। यह रक्षा संबंधों को नए स्तरों तक ले जाता है। यह उन लोगों का संकल्प और दूरदर्शिता है जो रिश्ते को लेकर न केवल यह देखते हैं कि यह क्या है, बल्कि यह क्या हो सकता है। ऐसे ही एक व्यक्ति मेरे मित्र, प्रधानमंत्री मोदी हैं। उन्होंने आगे बोलते हुए पीएम मोदी को रक्षा और सुरक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए समर्पण देने के लिए धन्यवाद दिया।