English മലയാളം

Blog

कृषि कानून के विरोध में निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान 26 जनवरी के दिन लाल किला पर हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने जम्मू से दो आरोपियों मोहिंदर सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है।

जम्मू एंड कश्मीर यूनाइटेड किसान फ्रंट’ के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह 26 जनवरी की हिंसा के मामले में जम्मू से हिरासत में लिए गए पहले शख्स हैं। वह जम्मू शहर के चाठा के निवासी हैं। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सोमवार रात हिरासत में लिया गया और तत्काल ही पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया।

Also read:  घने कोहरे और शीत लहर के कारण 32 ट्रेने चलेंगी देरी से, यात्रियों को परेशानी

गौरतलब है कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हुई थी और कुछ प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर धार्मिक झंडा भी लगा दिया था।

Also read:  राष्ट्रपति ने सेना के जाबांजो को 14 परम विशिष्ट सेवा पदक, चार उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किए

सिंह के परिवार ने उन्हें निर्दोष बताया है और तत्काल उनकी रिहाई की मांग की है। सिंह की पत्नी ने पत्रकारों से कहा, ‘उन्होंने मुझे बताया था कि जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक ने उन्हें बुलाया है और वह गांधी नगर पुलिस थाने जा रहे हैं। इसके बाद उनका फोन बंद आने लगा। पूछताछ करने पर, मुझे पता चला कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें दिल्ली ले जाया गया है।’

Also read:  दिल्ली पुलिस ने गूगल को टूलकिट के मामले में नोटिस भेजा , पूछा- किसने अपलोड किए टूलकिट वाले दस्तावेज, दें जानकारी

उन्होंने दावा किया कि जब हिंसा हुई तब उनके पति लाल किले पर नहीं, बल्कि दिल्ली की सीमा पर थे। उन्होंने कहा, ‘‘ वह एसएसपी के पास अकेले गए थे क्योंकि उन्हें कोई डर नहीं था। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।’