English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-01-06 202616

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में कई बड़ी घोषणाएं की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद मणिपुर को बंद और आतंकवाद से मुक्ति मिली है।

 

राज्य अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मणिपुर में कांग्रेस शासन के दौरान आतंक की स्थिति थी। अब यह सबसे अच्छे शासित छोटे राज्यों में से एक है।

1300 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री शाह शुक्रवार को मणिपुर के मोइरांग में पहुंचे थे। उन्होंने बिष्णुपुर जिले के मोइरांग में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की 21 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने आठ साल से भी कम समय में पूर्वोत्तर में 3.45 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। यहां पीएम मोदी ने 51 बार क्षेत्र का दौरा किया है।

Also read:  Farmers Protest: दीप सिद्धू , किसानों को भड़काने में आ रहा इस शख्स का नाम

शाह ने कहा कि मोदी सरकार के तहत सड़क, रेल और हवाई संपर्क कई गुना बढ़ गया है।शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने उग्रवाद को हराया और राज्य के छह जिलों से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम या AFSPA हटा लिया। मणिपुर में कांग्रेस शासन के दौरान आतंक की स्थिति थी। अब यह सबसे अच्छे शासित छोटे राज्यों में से एक है।

कांग्रेस की लुक ईस्ट पॉलिसी को एक्ट ईस्ट पॉलिसी में बदला

अमित शाह ने कहा कि हमने कांग्रेस की ‘लुक ईस्ट पॉलिसी’ को ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ में बदल दिया। हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। शाह ने दावा किया कि राज्य में एन बीरेन सिंह सरकार मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। भाजपा अगले चुनाव तक मणिपुर को नशा मुक्त कर देगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोइरांग को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

Also read:  UAE visit visa: पर्यटक अब देश के भीतर से अपने ठहरने की अवधि बढ़ा सकते हैं

इन परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन व शिलान्यास

शाह ने 300 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 1,007 करोड़ रुपये की नौ परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उद्घाटन की गई परियोजनाओं में संगाईथेल में मणिपुर ओलंपियन पार्क, राज्य द्वारा संचालित जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (JNIMS) में पेमेंट प्राइवेट वार्ड, मोरेह शहर की जल आपूर्ति योजना, कांगला किले के पूर्वी हिस्से में नोंगपोक थोंग ब्रिज और कांगखुई गुफा पर्यटन परियोजना शामिल हैं। इसके अलावा 40 पुलिस चौकियों के निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई जिनमें से 34 भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर और छह राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर होंगी।

Also read:  जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर में स्थित एक बहुमंजिली इमारत की 11 वीं मंजिल में लगी आग

इससे पहले उन्होंने मोइरांग में आईएनए मुख्यालय में 165 फुट लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यहां भारतीय राष्ट्रीय सेना ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में भारतीय धरती पर पहली बार तिरंगा फहराया था। इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने चुराचांदपुर में एक मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया।