English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-18 175153

केरल के 31 साल के व्यक्ति में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के मुताबिक मरीज का इलाज चल रहा है। मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है।

 

कोरोना संक्रमण के बाद अब मंकीपॉक्स ने कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच भारत में अब मंकीपॉक्स के दूसरे मामले की पुष्टि हो गई है। जानकारी के मुताबिक केरल के कन्नूर में मंकीपॉक्स से पीड़ित एक 31 साल के व्यक्ति का इलाज जारी है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के मुताबिक मरीज का इलाज परियाराम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मरीज की हालत ठीक है। हालांकि उसके संर्पक में आए सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। बता दें कि इससे पहले भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला भी केरल से ही सामने आया था। उस वक्त हड़कंप मच गया था।

मंत्री ने कहा कि 13 जुलाई को केरल पहुंचा मरीज कन्नूर का रहने वाला है और उसका वहां परियाराम मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। मंत्री ने यह भी कहा कि जो लोग मरीज के निकट संपर्क में थे, उन सभी पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Also read:  28 महिने बाद थल सेनाध्यक्ष से रिटायर हुए जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, साउथ ब्लॉक के लॉन में मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर'

जानवरों से मनुष्यों में फैलता है वायरस

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक मंकीपॉक्स जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाला वायरस है। मंकीपॉक्स के लक्षण चेचक के रोगियों में देखे गए लक्षणों के समान लक्षण होते हैं। हालांकि इसका संक्रमण उतना खतरनाक नहीं माना गया है। यह खतराक वायरस अब तक 60 से ज्यादा देशों में फैल गया है। इसके आम लक्षणों में बुखार ठंड लगना सिरदर्द मांसपेशियों के दर्द थकान और सूजी हुई लसीका ग्रंथियां वगैरह शामिल हैं।

Also read:  गणतंत्र दिवस पर भारत आएंगे ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन, प्लान में अब तक कोई बदलाव नहीं : सूत्र

केरल में ही मिला था मंकीपॉक्स का पहला मामला

बता दें कि भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला केरल में मिला था। संयुक्त अरब अमीरात से लौटे एक व्यक्ति को मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच किए जाने पर उस व्यक्ति में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पहले मरीज की हालत भी स्थिर थी। फिलहाल केरल के स्वास्थ्य विभाग ने मंकीपॉक्स पर दिशा निर्देश जारी किए हैं।

Also read:  सुप्रीम कोर्ट की कमेटी जांच के लिए फिरोजपुर पहुंची, प्रधानमंत्री सुरक्षा चूक की करेगी जांच