English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-20 094817

भारी बारिश से देश के कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात है। महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान की खबर है। इसके अलावा ओडिशा, असम, तेलंगाना जैसे राज्यों में भी बारिश का कहर देखने को मिला है।

 

लगातार हो रही बारिश की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। हाल के दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में चट्टानें खिसकने की खबरें भी सामने आई हैं। जिसके चलते आवाजाही भी प्रभावित हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

भारी बारिश के चलते कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और असम में नदियां का पानी खेतों में घुसने से फसलों को भारी नुकसान की खबरें भी सामने आ रही हैं।

Also read:  सपा को लग सकता बड़ा झटका, आजम खान छोड़ सकते हैं सपा

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि उत्तराखंड और महाराष्ट्र में अगले 3 दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 28.0 32.0
श्रीनगर 18.0 26.0
अहमदाबाद 20.0 31.0
भोपाल 24.0 23.0
चंडीगढ़ 28.0 32.0
देहरादून 24.0 31.0
जयपुर 27.0 33.0
शिमला 20.0 26.0
मुंबई 25.0 31.0
लखनऊ 26.0 35.0
गाजियाबाद 25.0 37.0
जम्मू 26.0 34.0
लेह 13.0 30.0
पटना 27.0 37.0

इन राज्यों में होगी बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान, गुजरात क्षेत्र, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

Also read:  कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में शुक्रवार देर रात हल्का हिमपात

मौसम विभाग ने 20 जुलाई को गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावनाएं जताई हैं। उत्तरी पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। इस दौरान दिन में बादल छाए रहेंगे और राजधानी हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा और हल्की बारिश भी होगी।

Also read:  दिल्ली-एनसीआर में तापमान ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड, बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

स्काईमेट वेदर एजेंसी के मुताबिक, अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा, पंजाब के शेष हिस्सों, दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों, आंतरिक महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के शेष हिस्सों, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लद्दाख और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।