English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-08 103534

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान बुधवार सुबह आठ बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमित 5,233 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 3,345 रही, जबकि कोरोना संक्रमित 07 मरीजों की मौत हो गई।

 

Also read:  मोदी सरकार से लेनदेन पर क्रिप्टो उद्योग ने TDS कम करने की लगाई गुहार

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 26 लाख 36 हजार 710 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.72 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हजार, 857 है। दैनिक संक्रमण दर 1.67 प्रतिशत है।

Also read:  देश में बनी हीटवेव की स्थिति, IMD ने पश्चिम बंगाल, बिहार और आंध्र प्रदेश में उच्च तापमान के लिए जारी किया ऑरेंज आलर्ट

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3.13 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 85.35 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

Also read:  यूपी के युवाओं के कांग्रेस ने जारी किया यूथ मेनिफेस्टो, 20 लाख नौकरियों देने की गारंटी