English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-06-16 114307

अरब सागर से 10 दिन पहले उठा बिपरजॉय तूफान गुरुवार शाम गुजरात के कच्छ में जखाऊ पोर्ट से टकरा गया।

बिपरजॉय की वजह से गुजरात के कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही हैं। कच्छ और सौराष्ट्र के तट बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। तेज हवा के चलते जखाऊ और मांडवी में कई पेड़, होर्डिंग्स और बिजली के खंभे उखड़ गए।

Also read:  अजित ने कहा कि कांग्रेस के चलते ही महाविकास आघाड़ी (MVA) में दरार आई

पिता-पुत्र की मौत

भावनगर जिले में बाढ़ के खड्ड में फंसी अपनी बकरियों को बचाने की कोशिश के दौरान पिता और पुत्र की मौत हो गई। वही, देवभूमि द्वारका में पेड़ गिरने से तीन लोग घायल भी हुए हैं। तूफान अभी 13-14 किमी की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। तूफान की वजह से आज भी कच्छ, द्वारका और जामनगर में तेज हवा के साथ बारिश होगी।

Also read:  बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा है कि वे आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में न तो विपक्षी गठबंधन इंडिया और न ही सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए के साथ कोई चुनावी गठजोड़ करेंगी