English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-29 084646

गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को बोर्ड परीक्षा देते समय एक छात्र की दिल का दौरा पड़ने से तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

अहमदाबाद के कार्यकारी जिला शिक्षा अधिकारी हितेन्द्र सिंह पढेरिया के अनुसार, शहर के रखियाल में Sheth CL Hindi High School में 12वीं क्लास के छात्र मो। अमन मो.आरिफ शेख की कॉमर्स का इम्तिहान देते समय दोपहर करीब 4:30 बजे तबीयत बिगड़ गई. उसे उल्टी हुई थी।

Also read:  दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का चांदनी चौक मार्केट का किया निरीक्षण, लापरवाही दिखने पर अधिकारियों पर फूटा गुस्सा

इसके बाद भी छात्र परीक्षा देने परीक्षा खंड में बैठा रहा। कुछ ही देर में वह पसीने से नहा गया. यह देख परीक्षा खंड के निरीक्षक ने अध्यापकों को सूचना दी। छात्र की स्थिति को देख 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी के दफ़्तर को इस मामले की सूचना दी गई। करीब 4.45 पर एंबुलेंस स्कूल पहुंची और उसकी जांच में पाया गया कि उसका बीपी हाई है। छात्र को एक शिक्षक के साथ शारदाबेन अस्पताल भेजा गया और परिवारवालों और जिस स्कूल का छात्र था वहां के अध्यापकों को सूचना दी गई।

Also read:  नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) नेता कोनराड संगमा को सबसे बड़ी चुनौती, कोनराड संगमा को करीब से जानें

छात्र की स्थिति गंभीर होने पर शारदाबेन अस्पताल में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। कुछ समय उपचार के बाद छात्र ने दम तोड़ दिया। इस घटना के चलते छात्र के परिजन सदमे में है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि गुजरात में सोमवार से बोर्ड की परीक्षाओं की शुरुआत हो गई है। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के छात्रों को मिलाकर 14 लाख अभ्यर्थी इस बार शामिल होंगे।

Also read:  सीएम योगी की बहन चलाती है चाय की टपरी, सीएम ने कहा-मैं योगी हूं, मुझे पूरे प्रदेश का ध्यान रखना होता