English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-10 092240

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को एक ही चरण में सभी 117 सीटों पर चुनाव संपन्न हुआ था। अब आज राज्य की सभी 117 सीटों के नतीजे आ रहे हैं जिसके तहत वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू है।

मतगणना शुरू होने के बाद सीटों के रुझान आने शुरू हो रहे हैं। पंजाब में कांग्रेस और AAP में कड़ी टक्कर होती दिख रही है। यहां पर चुनावी नतीजों के रूझान आने शुरू हो गए हैं। पंजाब के चुनाव नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार है। विधानसभा की 117 सीटों के लिए मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी गठबंधन में लड़ाई है। 7 मार्च को वोटिंग पूरी होने के बाद एग्जिट पोल आए। इन सभी एग्जिट पोल में में आप की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है।

Also read:  आज से कई बड़े बदलाव होंगे जिनका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ेगा, एलपीजी के दामों में भी कटौती की गई

पोल ऑफ पोल्स के अनुसार आप के खाते में 60 से 70 सीटें जा सकती हैं। इस बार कांग्रेस को सीटों एवं वोट प्रतिशत में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आम आदमी पार्टी ने जहां एग्जिट पोल का स्वागत किया है वहीं, विपक्ष खासतौर से कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल गठबंधन ने एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज किया है। अब सभी की नजरें 10 मार्च को आने वाले चुनाव नतीजों पर हैं।