English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-09-02 150527

छत्तीसगढ़ के रायपुर में रक्षाबंधन मनाकर लौट रही दो बहनों के साथ 10 लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बहनों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई, जब वे अपनी कजिन के साथ लौट रही थीं। इस दौरान आरोपियों ने जबरन उनका रास्ता रोका और वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना रायपुर में RIMS मेडिकल कॉलेज के पास हुई। दोनों लड़कियों के आ रहे एक शख्स की भी आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक शख्स ऐसा शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जबकि एक आरोपी स्थानीय भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण सिंह का बेटा बताया जा रहा है।

Also read:  फाफ डू प्लेसी के ऊपर एक खास कारण से जुर्माना लगाया गया, आवेश खान ने आचार संहिता का उल्लंघन

गुरुवार रात 10 बजे लौट रही थी सगी बहनें

पुलिस के मुताबिक, 19 और 15 साल की पीड़ित बहने गुरुवार रात 10 बजे राखी बांधकर लौट रही थीं। दोनों बहनों को पिपरहट्टा-गोढ़ी के बीच शराब पी रहे आरोपियों ने रोक लिया। कहा जा रहा है कि पीड़िताओं के साथ बड़ी बहन का मंगेतर भी था। आरोपियों ने पहले मंगेतर की पिटाई की, फिर उसे बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।  वारदात को अंजाम देने के आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। फिर पीड़िताएं पुलिस के पास पहुंची और वारदात की जानकारी दी।

Also read:  कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 27071 नए मरीज, IIT मद्रास के छात्रावास में सभी छात्रों का होगा टेस्ट

मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान पीड़ित युवक ने पुलिस को एक आरोपी की बाइक का नंबर दिया जिसकी मदद से पुलिस सभी आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया रहा है कि मुख्य आरोपी भाजपा नेता का बेटा पूनम ठाकुर अपने दोस्त लव तिवारी और केवल वर्मा के साथ बिलासपुर भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन से दबोच लिया।