English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-09-02 150908

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के घर हुई युवक की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।

पुलिस ने सांसद के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बताया गया है कि विकास किशोर की पिस्टल का लाइसेंस भी रद्द कराया जाएगा। हालांकि ये एफआईआर आर्म्स एक्ट में दर्ज हुई है।

दिल्ली में था विकास किशोर

जानकारी के मुताबिक विनय श्रीवास्तव की लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि उस वक्त विकास दिल्ली में भर्ती अपनी मां को देखने के लिए गए थे। उधर सूचना पर सांसद कौशल किशोर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अपनी जांच शुरू की।

Also read:  अल-मुगसैल समुद्र तट पर एक मृत पाया गया

इस एक्ट में हुआ केस दर्ज

इसी क्रम में ताजा अपडेट्स के मुताबिक लखनऊ पुलिस ने सांसद के बेटे विकास किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यदि हत्याकांड की जांच के दौरान कोई सबूत मिलता है तो विकास का नाम हत्या के केस में भी आ सकता है। सांसद पुत्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस इसलिए दर्ज कराया गया है कि हत्या में इस्तेमाल पिस्टल विकास की थी।

Also read:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे की तारीख में बदलाव किया गया, 25 फरवरी को बिहार आएंगे

मंत्री के बेटे के घर में थे छह लोग

बता दें कि गुरुवार रात को लखनऊ के दुबग्गा में स्थित केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर विनय श्रीवास्तव समेत छह लोग मौजूद थे। जांच में सामने आया है कि रात में सभी लोग घर में जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान दोबारा जुआ खेलने को लेकर विवाद हो गया और आरोपियों में से एक ने विकास की पिस्टल से विनय को गोली मार दी।