English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-20 095150

भाजपा की राजस्थान इकाई के नेता गुलाब चंद कटारिया ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि राक्षस राजा रावण ने देवी सीता का हरण करके कुछ भी गलत नहीं किया, क्योंकि रावण से सीता को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

 

राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया के हाल में चित्तौड़गढ़ में एक कार्यक्रम में दिए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर भाजपा के पूर्व नेता रणधीर सिंह भिंडर और राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Also read:  असम में बाढ़ का कहर जारी, 3 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से हुए प्रभावित, बाढ़ रुकने का नहीं ले रही नाम

वीडियो में कटारिया को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है, ”रावण ने कोई बहुत बड़ा पाप तो किया नहीं जो सीता को ले गया लेकिन उसने सीता को कलंकित नहीं किया… विचार करो, रावण ले जरूर गया लेकिन मनुहार करता ही रह गया… जब तक उसे स्वीकृति नहीं दी, उसको छूआ तक नहीं।”

कटारिया ने कहा, ”इंसान में जो कमियां है, इन कमियों को जलाओ… जो अपने में दुर्गुण है उनको जलाओ और उनको जलाकर के अच्छा आदमी बनने की कोशिश करो तो ही वास्तव में रावण सही जलेगा।”

Also read:  HMC जनता को फ़्लू शॉट लेने की याद दिलाता है

उदयपुर से भाजपा के पूर्व नेता रणधीर सिंह भिंडर ने कहा कि यह ओछी मानसिकता को दर्शाता है। भिंडर ने मंगलवार को कहा, ”ऐसे व्यक्ति का सार्वजनिक बहिष्कार होना चाहिए।” अपने दिये गये बयान के कारण कटारिया कांग्रेस के निशाने पर आ गये हैं। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कटारिया को ”रावण भक्त” कहा।

Also read:  गर्मी ने तोड़ा रिकोर्ड नहीं मिलेगी लू से राहत, बाड़मेर रहा देश का सबसे गर्म शहर

खाचरियावास ने कहा, ”कटारिया के बयान से यह पुष्टि होती है कि वह और भाजपा रावण के अनुयायी हैं, राम के नहीं।” उन्होंने कहा, ”नेता प्रतिपक्ष ने पहले महाराणा प्रताप को लेकर विवादित बयान दिये थे और अब वह भगवान राम की पत्नी सीता माता को लेकर इस तरह के बयान दे रहें हैं। भाजपा भगवान राम का इस्तेमाल सिर्फ वोट और सत्ता में आने के लिये करती है।” खाचरियावास ने कहा कि माता सीता स्वयं एक देवी थीं।