English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-11-05 103104

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भाजपा के हिंदू कार्ड के विरोध में बड़ा बयान दिया है। मांझी ने कहा कि हिंदू बन कर 75 साल से आज तक हम गुलाम बने चले आ रहे हैं।

 

अब उनका हिंदू कार्ड नहीं चलेगा। मांझी ने ये भी कहा कि पूजा कराने वाले लोग शराब पीते हैं और मांस भी खाते हैं।

कहा- जाति के नाम पर हो रहा भेदभाव

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति के नाम पर हमारे साथ लंबे समय भेदभाव किया जा रहा है। हम मनुवादियों का विरोध करते हैं और अंबेडकर के साथ हैं। उन्हीं के बताए रास्ते को आगे लेकर चल रहे हैं। यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने अपने घर पर दिया है।

Also read:  मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी- कोरोना की इस दूसरी लहर को तुरंत रोकना होगा,छोटे शहरों में टेस्टिंग बढ़ाने पर दिया जोर

उन्होंने कहा कि हमारे यहां पंडित ठीक से पूजा नहीं कराता है, खाना नहीं खाते। जो पूजा कराते हैं, वे शराब पीते हैं और मांस खाते हैं। ऐसे पंडितों का हम विरोध करते हैं। यह बात गांव-गांव प्रचारित हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने मोकाम व गोपालगंज में हुए उपचुनाव में महागठबंधन की जीत होने की बात कही।

Also read:  हवा की चाल बढ़ने से दिल्ली का प्रदूषण हुआ कम, अगले दो दिन गुणवत्ता रहेगी बेहद खराबः सफर

उपचुनाव में किया जीत का दावा

उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि दोनों जगहों से महागठबंधन की जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव प्रचार में अपने पैरों की समस्या की वजह से शामिल नहीं हो सका। लेकिन हमारा लड़का संतोष मांझी जो हम का राष्ट्रीय अध्यक्ष है, वह मोकामा गया था और गांव-गांव घूमा था।

Also read:  चुनावी मतगणना के से पहले हरिश रावत ने की पूजा-अर्चना, कहा-मैं अपनी और पार्टी जीत को लेकर आश्वस्त हूं

इस मौके पर उन्होंने लगे हाथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा कि वे चोट की वजह से चुनाव प्रचार में नहीं गए। उनकी जान बच गई यही बड़ी बात है। उन्हें पेट में चोट आई है, जिसकी वजह से वह चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हो सके।