English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-09 104306

बिहार के सीवान जिले में आयोजित नवरात्रि जागरण के दौरान एक ऑर्केस्ट्रा में जेडीयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह को महिला डांसर के साथ नाचते हुए दिखा गया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह स्टेज पर जाकर महिला डांसर के साथ सुर पे सुर मिला रहे है।

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि इलाके में आयोजित नवरात्रि जागरण के दौरान जेडीयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह शामिल हुए है। स्टेज पर गाना गा रहे गायक और महिला डांसर से सुर पे सुर और ताल पे ताल मिलाते हुए भी दिखाई दिए है। वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि वह गायक को पकड़कर उसके साथ सुर मिला रहे है। इसके बाद उन्हें स्टेज पर नाच रही महिला डांसर के पास जाते और उसे छुने की कोशिश करते हुए देखा गया है।

Also read:  Farm Laws 2020 : 100 प्रेस कॉन्फ्रेंस, 700 मीट,कृषि कानूनों पर BJP चलाएगी बड़ा अभियान

स्टेज में मौजूद लोगों ने पूर्व विधायक को संभाला

यही नहीं जेडीयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह जब महिला डांसर को छूने के लिए आगे बढ़े तो महिला वहां से हट गई। इसके बाद स्टेज पर मौजूद लोग पूर्व विधायक को संभालने लगे और उन्हें महिला के पास जाने से रोकने लगे।

Also read:  प्रदीप मेहरा की मदद के लिए सामने आए लोग, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने दिया मदद का आश्वासन

वीडियो में यह भी देखा गया है कि पूर्व विधायक स्टेज के लोगों की बात नहीं सुन रहे है और वह स्टेज पर रहने और गाना गाने और नाचने की बात कह रहे है।

Also read:   ऑस्ट्रेलिया से आए चार पर्यटक एक साथ पॉजिटिव, स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर