English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-14 101909

अगले कुछ दिनों में महराष्ट्र उत्तराखंड में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसके साथ देश के अन्य भागों में जैसे गुजरात मध्यप्रदेश में भारत मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

 

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) की बात करें तो यहां पर बुधवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखा। यहां पर तेज हवाओं ने उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद जगाई है। दिल्ली में बीते मंगलवार से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां पर अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे हल्की बरसात के आसार हैं।

Also read:  झारखंड में रामगढ़ जिला के चुटटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, हादसे में आर्मी की 5 गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे सिंधुदुर्ग समेत महराष्ट्र के इन भागों में येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई के कुछ भागों में सोमवार रात को बारिश हुई। बारिश के बाद मुंबई के सायन इलाके में जलजमाव के हालात देखे गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड के गढ़वाल कुमाऊं क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। यहां के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम बड़ी करवट लेगा. यहां पर गरज के बिजली गिरने की संभावना है।

Also read:  इलाके के लोगों में दहशत फैलाने की मंशा से की गई थी BJP नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या,FIR में लिखा, NIA कर रही जांच

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित आवासीय कालोनी मे मंगलवार को भारी बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति बन गई। यहां के राजमार्गों के हालात भी पानी भरने के कारण खराब बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में राजस्थान के कई भागों में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना में मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Also read:  एलआईसी और अडानी के बीच भरोसा बरकरार, एलआईसी ने अडानी ग्रुप में अपनी हिस्सेदारी 4.23 फीसदी से बढ़ाकर 4.26 फीसदी की