English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-08 141749

टाटा पावर की अगले पांच साल में रिन्यूएबल एनर्जी यानी नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 75,000 करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना है।

कंपनी की मंशा इस दौरान अपनी बिजली उत्पादन क्षमता को 30,000 मेगावॉट तक पहुंचाने की है। इसमें से आधा उत्पादन स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों से हासिल किया जाएगा। फिलहाल टाटा पावर की उत्पादन क्षमता 13,500 मेगावॉट है। इसमें रिन्यूएबल एनर्जी स्रोतों का हिस्सा 34 प्रतिशत है यानी टाटा की बिजली प्रोडक्शन क्षमता ढ़ाई गुना बढ़ जाएगी। साथ ही इसका बड़ा हिस्सा स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों से आएगा।

Also read:  सुप्रीम कोर्ट के सबसे बड़े फैसले को सुन 4365 परिवारों में खुशी की लहर

शेयरधारक ने किया सवाल

टाटा पावर के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को कंपनी की वार्षिक आमसभा में कहा कि हमारी योजना अगले पांच साल में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 75,000 करोड़ रुपए का निवेश करने की है। वह एक शेयरधारक के कंपनी की भविष्य की योजना पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

Also read:  सऊदी क्राउन प्रिंस ने जेद्दा सेंट्रल को विकसित करने के लिए SR75bn मास्टर प्लान लॉन्च किया

ग्रीन एनर्जी की तरफ बढ़ रही टाटा पावर

अपने संबोधन में चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा पावर की योजना 2026-27 तक अपनी उत्पादन क्षमता को 30,000 मेगावॉट तक पहुंचाने की है। अभी यह 13,500 मेगावॉट है। इसके अलावा 2027 तक कंपनी का स्वच्छ ऊर्जा पोर्टफोलियो बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा, जो अभी 34 प्रतिशत है। इसे 2030 तक 80 प्रतिशत करने का लक्ष्य है।

Also read:  उत्तराखंड में आफत की बारिश, पंजाब के पर्यटकों की कार नदी में बही, 9 लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि कंपनी का चालू वित्त वर्ष में कुल मिलाकर 14,000 करोड़ रुपए का निवेश करने का इरादा है। इसमें से 10,000 करोड़ रुपए का निवेश नवीकरणीय ऊर्जा में किया जाएगा। टाटा पावर ने 2021-22 में 707 मेगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ी है।