English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-10 123952

‘लैंड फॉर जॉब’ स्कैम में लालू यादव के परिवार की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा खबर यह है कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी जारी है।

 

ईडी ने शुक्रवार सुबह बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित निवास पर छापा मारा। जानकारी के मुताबिक, लालू यादव के करीबियों पर भी कार्रवाई हुई है। दिल्ली, मुंबई, बिहार और झारखंड में करीब 15 स्थानों पर कार्रवाई की गई है।

Also read:  रोवर को चांद की सतह पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा, रोवर को 9 दिनों में चांद पर 300-400 मीटर तय करनी होगी दूरी

लालू की बेटियां और करीबी भी निशाने पर

जानकारी है कि लालू यादव की तीन बेटियों के घर भी रेड की गई है। हेमा, रागिनी और चंदा का घर दिल्ली में है, जिनके घर पर ईडी की टीम मौजूद है।

पटना से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने राजद के पूर्व विधायक सैयद अबु दोजाना के पटना के फुलवारीशरीफ स्थित आवास पर छापेमारी की। पूर्व विधायक अबू दोजाना लालू के करीबी हैं। पेशे से बिल्डर हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच के लिए पटना ईडी के चार सदस्यों की एक टीम पहुंची है। ईडी के एक अधिकारी का कहना है कि आगे की जांच चल रही है।

Also read:  Crown Prince: सऊदी अरब 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानी है

राबड़ी देवी और लालू यादव से हो चुकी पूछताछ

इस मामले में ईडी की टीम पहले ही लालू यादव और उनकी पूर्व मुख्यमंत्री पत्नी राबड़ी देवी से भी पूछताछ कर चुकी है। लालू यादव अभी अपनी सांसद बेटी मिसा भारती के दिल्ली स्थित निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। यही उनसे पूछताछ की गई थी।

Also read:  हिमाचल दिवस पर पीएम मोदी ने राज्य के लोगों को दी शुभकामनाएं, पीएम ने कहा- हिमाचल के लोगों ने अपनी मेहनत और ईमानदारी से चुनौतियों को अवसरों में बदल दिया